सिद्धार्थनगर (मिठवल ब्लॉक, ग्राम जीवा): अजित
ग्राम पंचायत जीवा में विकास कार्यों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। गांव के निवासी नीरज पांडेय ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए मृत व्यक्तियों के नाम पर भी दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराए गए हैं।
जांच में सामने आया है कि अमृत सरोवर और सड़क निर्माण जैसी योजनाओं के लिए धन निकाला गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके अलावा पौधारोपण योजना में भी फर्जीवाड़ा करते हुए बरसात में उगे गांजा-भांग के पौधों की तस्वीरों को सरकारी पौधारोपण दिखाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की भी अनदेखी सामने आ रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।